Saturday, September 07, 2013

फुरसत के चार पल ...

कभी फुरसत  में मिलें पल तो हमें बताना
हमारे पास आकर दो लफ्ज़ कह जाना

इस जहाँ में कहाँ है वक्त किसी के पास
मगर तुम तो कुछ पल मेरे साथ बिताना

हमसफ़र हो तो साथ ही चलना
गैरों की तरह यूँ तन्हा न छोड़ना

कहतें हैं की अँधेरे में साया भी साथ छोड़ देता है
पर तुम ऐसे अंधेरों से मुझे बचाना

जब कभी निराशाओं से घिरुं मैं
मेरा हाँथ थाम कर बाहर ले आना !!






Thursday, September 05, 2013

मेरे शिक्षक...

मेरे शिक्षक और उनकी मेहनत
और उनका सहयोग,
इन्ही सब ने तो हमें
यहाँ तक पहुँचाया है,
वो बंदिशें वो डाट
हमारे सर पर
उनका वो प्यार भरा हाँथ,
हममें कुछ करने का जज्बा
और ऊंचाईयों को छूने का
जूनून भरना,
खुद मशाल की तरह ज़लकर
हमें रोशनी  देना,
कोटि - कोटि आभार
उन शिछकों का
जिन्होंने हमें यहाँ
तक पहुँचाया, 
हमारे हर सपने को
साकार कराया!!

Saturday, August 24, 2013

कहाँ गई वो मर्यादा…

कहाँ गई वो मर्यादा
कहाँ गया वो पुरुषार्थ

जहाँ बंधते थे रिश्तों  के धागे
और उनको निभाने की कसमें

वो रेशम की डोरी
वो हंसी वो ठिठोली

जहाँ थी एक मर्यादा
जहाँ था एक विश्वास

न कुचलता था कोई किसी की मर्यादा
न ही करता था खुद को शर्मशार

पर  आज शायद इंशानियत खो सी गई है कहीं
क्यूंकि आज फिर किसी ने किया है  इंसानियत को शर्मशार !!



Monday, August 19, 2013

ओ धुंधलाती हुई शाम…

ओ धुंधलाती हुई शाम
जहाँ था तुम्हारा इंतज़ार
और तुम्हारी यादें

आसपास थी हलचल
लेकिन मेरे अन्दर
कहीं था सन्नाटा

एक सूनापन
जो खुद ही से कुछ
कह रहा था

शायद तुम्हारी याद में
बेपनाह मुझको
झिझोड़  रहा था

कह रहा था तुम
न आओगे लौट कर
वापस

ये कहकर ओ
मेरे सपने को
तोड़ रहा था

लड़ रही थी इन सबसे
सँजो  कर रखना चाहती थी
इस सपने को

जिसमें तुम हो
और तुम्हारी यादें
देखतें हैं कौन जीतता है !!!


Wednesday, August 07, 2013

बिना कहे कोई बात नहीं बनती …

बिना कहे कोई बात नहीं बनती
बिना बात कोई बात नहीं होती

कहीं तो रहे होंगे फासले
वरना ये दूरियाँ नहीं बढ़ती

तुम कहते हो तो छोड़ देतें हैं तुम्हारा दामन
लेकिन तुम्हारे बिना ये सांस नहीं चलती

बड़ी मुस्किल है तुम्हे भुला पाना
उससे भी  मुस्किल है तुम्हारे बिना जी पाना

पर क्या करें वादा भी हम्हीं ने किया है
तो अब निभाना भी पड़ेगा!!







Sunday, August 04, 2013

बचपन की यादें …

हमारी वो बचपन की दोस्ती
आज भी खास
हमारे इस दिल के और भी पास है

वो बचपन के खेल
वो बचपन की यादें
आज भी याद हैं

हमारा वो लड़ना
वो झगड़ना
और फिर सब पल में भूल जाना

जाके सड़क पर खेलना
भरी धूप  में मस्ती करना
और फिर झगड़ते हुए घर आना

कितनी प्यारी हैं ये यादें
कितने प्यारे हैं ये पल
और उससे भी प्यार है ये रिश्ता 

यही दोस्ती तेरी
जो आज भी मेरे पास है
और इसीलिए तू आज भी सबसे खास है !!

Monday, July 22, 2013

अब क्या कहें तुमसे …

अब क्या कहें तुमसे
अब क्या सुने तुमसे

न छोड़ा तुमने
कुछ कहने और सुनने को

शिकवा अगर तुमसे करें
तो ये सही न होगा

क्योंकि गलती तो
हमारी भी रही होगी कहीं

आखिर क्यूँ दिया ये हक़
हमने किसी को

जो वो हमारी ज़िन्दगी
को जार - जार कर गया

दिखाकर एक सुहाना सपना
हमें बेपनाह  कर गया !!

Saturday, July 20, 2013

अगर तुम न होते …

अगर तुम न होते
तो न होती उम्मीदें
न होते कोई ज़ज्बात

अगर तुम न होते
तो न होती चाहतें
न होते कोई रिश्ते

अगर तुम न होते
तो न होती आशाएं
न ही होते ये सपने

अगर तुम न होते
तो न धड़कता ये दिल
न ही होता ये प्यार

अगर तुम न होते
तो न होते ये ज़ख्म
न ही होता ये दर्द

अगर तुम न होते
तो न होता ये रूश्वाई का मंज़र
न होते इस दिल के टुकड़े हज़ार !!




Thursday, July 18, 2013

ये दुनिया ...


ये दुनिया मतलब की दुनिया
न तेरी न मेरी ये  दुनिया

जहाँ न कोई तेरा न कोई मेरा
बस खुद की ख्वाहिशों में डूबी
ये दुनिया

बसा है आशियाँ घरौंदों का जहाँ
मतलबफरोशी इन्सानों
की दुनिया

कहें किसको  अपना नहीं है खबर
आँशुओं  में डूबे
आरमानों  की दुनिया

फिर रहा आदमी कुछ पाने की आश में
सपनों  में खोये
बासिंदों की दुनिया

ये दुनिया मतलब की दुनिया
न तेरी न मेरी ये  दुनिया!!!




Tuesday, July 16, 2013

उफ़ ये बारिश और तुम ...

उफ़ ये बारिश और तुम
बिना बताये आ जाते हो
कुछ तो समानता है तुम दोनों में

जहाँ बरस गए धीरे - धीरे कर
उसकी दुनिया
ही उजाड़ डालते हो
फिर तुम्हे फर्क नहीं पड़ता
किसी ने तुम्हे कितनी सिद्दत से चाहा

तुम्हारी तो बस आदत है
लोगों को  परेशां करना
उनकी भावनाओं से खेलकर
छोड़ देना

माना  कि  लोगों की
तुम चाहत हो
ज़रुरत हो
लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं

कि  तुम उनकी
कदर न करो
लाख बर्बादी का मंज़र लाओ
लाख ज़लज़ला लाओ

पर ये इंसान भी अजीब चीज़
बनाई  है खुदा  ने
या इसको  ज़रुरत ही कुछ
ऐसी दी है ...

कि  चाह कर भी
तुम्हे भुला नहीं सकता
तुम्हारे बिना जी नहीं सकता !!