हमें आज फिर वो दिन याद आ रहे हैं
जब तुम हमारे साथ थे,
आज ही का वो दिन है जिसके बाद
तुम हमारे बीच नहीं हो।
आज ही तो वो दिन है
जो कई साल पीछे छोड़ आई हूँ,
लौट जाना चाहती हूँ उन पलों में
वापस बुलाना चाहती हूँ तुम्हे।
बस तुम्हारा एहसास ही तो साथ है
जो एक पल भी दूर जाता नहीं,
कैसे कहूँ किससे कहूँ
कि कितना याद आ रहे हो तुम।
कभी-कभी तो दिल करता है
कि आके लग जाऊं तुम्हारे गले से,
छोड़ के इस दुनिया के सारे भ्रम।
फिर पीछे देखती हूँ तो एहसास होता है
की तुम्ही ने तो दी हैं ये जिम्मेदारियां,
ये माँ की सूनी आँखे
और भाई के सपने।
आखिर कैसे मुहँ मोड़ सकती हूँ इनसे
मैं तुम्हारी तरह नहीं हो सकती,
तुम्हारे जैसा भी नहीं कर सकती
क्यूंकि मुझे एहसास है उन जिम्मेदारिओं का
जो तुमने मुझे दी हैं,
निभाउंगी इन्हें पूरी लगन से
न छोडूंगी इनका साथ कभी तुम्हारी तरह।।
I Love you Papa ...miss you so much ...