Passionate about poetry, nature and human psychology. A wanderer, firm believer of creativity, the best quality a person can acquire in his lifetime. This is the blog of Pratibha Verma.
Friday, September 14, 2018
Monday, February 26, 2018
तब से तुमसे प्यार किया है...
जब तुमने पहली बार
मुझे देखा था
उन झुकी हुई निगाहों से
तब से तुमसे प्यार किया है
जब तुम शरमा के
भाग गई थी
और चुपके से
झरोखे से मुझे
देख रही थी
तब से तुमसे प्यार किया है
तुम्हारी पायल की
वो आवाज़ आज भी
कहीं कैद है
इस दिल के किसी कोने में
तब से तुमसे प्यार किया है
तुम्हारे लबों की वो हंसी
आज भी...
दिल को तसल्ली दे जाती है
तब से तुमसे प्यार किया है
आज भी याद है
वो पीला दुपट्टा तुम्हारा
जिसके कोने से तुम
खेल रही थी
और चोर निगाहों से
मुझे देख रही थी
हाँ तब से तुमसे प्यार किया है!!
Sunday, February 04, 2018
इत्तेफ़ाक से गर तुम्हे मिल जाए जिंदगी ...
इत्तेफ़ाक से गर तुम्हे मिल जाए जिंदगी
मुस्कुराते हुए किसी चौराहे पे
हंस के मेरा भी सलाम कर देना
जिंदगी की उन तंग गलियों से
हम निकल न पाए वक़्त पे
शायद तभी थोड़ी नाराज़ सी है
पता है हमको मना तो लेंगे
बस अभी वक़्त की कुछ पाबंदी है
डर है कहीं रिश्ता न टूट जाए
और वो हमे भूल न जाए...
तुम्ही मेरा संदेशा पहुंचा देना
उसको मेरे होने का एहसास करा देना
शायद खुद मिलने चली आये हमसे
वक़्त निकाल के!
सोंचती हूँ मिलेगी तो क्या बोलूंगी...
शिकायत करूँगी
बहुत लड़ूंगी भी
भला ऐसे कोई नाराज़ होता है क्या...
बिना बात किये कैसे कोई रह सकता है
मना लूँगी मैं अपने तरीके से
बस तुम मेरा संदेशा पहुंचा देना
मेरे होने का उसको एहसास करा देना!!
मुस्कुराते हुए किसी चौराहे पे
हंस के मेरा भी सलाम कर देना
जिंदगी की उन तंग गलियों से
हम निकल न पाए वक़्त पे
शायद तभी थोड़ी नाराज़ सी है
पता है हमको मना तो लेंगे
बस अभी वक़्त की कुछ पाबंदी है
डर है कहीं रिश्ता न टूट जाए
और वो हमे भूल न जाए...
तुम्ही मेरा संदेशा पहुंचा देना
उसको मेरे होने का एहसास करा देना
शायद खुद मिलने चली आये हमसे
वक़्त निकाल के!
सोंचती हूँ मिलेगी तो क्या बोलूंगी...
शिकायत करूँगी
बहुत लड़ूंगी भी
भला ऐसे कोई नाराज़ होता है क्या...
बिना बात किये कैसे कोई रह सकता है
मना लूँगी मैं अपने तरीके से
बस तुम मेरा संदेशा पहुंचा देना
मेरे होने का उसको एहसास करा देना!!
Tuesday, January 23, 2018
देखते हैं वक़्त का फैसला क्या होता है !!
जब भी तुम्हारा जिक्र होता है
लबों पे ख़ुशी खुद -ब- खुद आ जाती है
क्या है हक़ीक़त किसको मालूम
कल क्या होगा किसको खबर
आज तुम हो और ये पल
कब धूमिल हो जाए किसको खबर
कुछ तो खास है तुम में
और तुम्हारी बातों में
जो ये पल थम सा गया है
अब देखते हैं वक़्त का फैसला क्या होता है !!
Thursday, September 14, 2017
जन्मदिन मुबारक हो !!
ओह मेरी मातृभाषा
तुम कितनी शांत सी हो
निर्मल सी
कटुता की भाषा तुम्हे आती नहीं
दिल भर जाता है
जब कोई खुद के लफ़्ज़ों में
तुम्हे पिरोता है
जब कोई खुद को
बयां करता है
फिर भी आज की समझ कुछ
अजब सी है
शायद किसी को याद भी नहीं
कि आज तुम्हारा दिन है
अपनी मातृभाषा का जन्मदिन है
कहने को हम सब कुछ याद रखतें हैं
सारे दिवस मनातें है
तो आज हम तुम्हारा दिन कैसे भूल गए
मुबारक हो तुमको ये दिन ये साल
मुबारक हो तुमको तुम्हारी पहचान!!
तुम कितनी शांत सी हो
निर्मल सी
कटुता की भाषा तुम्हे आती नहीं
दिल भर जाता है
जब कोई खुद के लफ़्ज़ों में
तुम्हे पिरोता है
जब कोई खुद को
बयां करता है
फिर भी आज की समझ कुछ
अजब सी है
शायद किसी को याद भी नहीं
कि आज तुम्हारा दिन है
अपनी मातृभाषा का जन्मदिन है
कहने को हम सब कुछ याद रखतें हैं
सारे दिवस मनातें है
तो आज हम तुम्हारा दिन कैसे भूल गए
मुबारक हो तुमको ये दिन ये साल
मुबारक हो तुमको तुम्हारी पहचान!!
Friday, September 08, 2017
पिछले साल की बारिश ...
पिछले साल की बारिश
कुछ ऐसी कसक छोड़ गई
तुम्हारी वो पहली नज़र
अपना असर छोड़ गई..
हमारे मिलने का सिलसिला
अब भी जारी है...
वो पहली मुलाकात
अपनी महक छोड़ गई !!
कुछ ऐसी कसक छोड़ गई
तुम्हारी वो पहली नज़र
अपना असर छोड़ गई..
हमारे मिलने का सिलसिला
अब भी जारी है...
वो पहली मुलाकात
अपनी महक छोड़ गई !!
Friday, May 12, 2017
कभी तुझसे कोई...
कभी तुझसे कोई शिकायत नहीं की
बिना मिले ही तुझसे सारी बातें की
नहीं जानती कि कभी कुछ कहना भी चाहा था
पर तुझसे मिलने की कभी हिमाकत नहीं की
माना कि क़िस्मत का खेल बहुत ही अनोखा है
हाँ मुझे तेरी किस्मत से मिलना तो है
शायद उसी के भरोसे मैं कुछ कह पाऊं
और तू कुछ समझ पाए...
वक़्त बेवक़्त का यूँ ख्यालों में आना तेरा
मुझे कभी - कभी गुमराह कर जाता है
रही बात मुकद्दर की तो मैं नहीं जानती
लकीरों का क्या है वो तो हर हाँथ में होती हैं
इनके भरोसे हम किस्मत नहीं छोड़ सकते
और फिर इनसे मुक़द्दर नहीं बदलते !!
Monday, April 03, 2017
ख्वाबों की दुनिया...
ख्वाबों की दुनिया हर कोई बनाता है
जिसमें उम्मीदों की पेंगें भरता है
सारे पहलुओ को हम दरकिनार कर
उड़ना चाहतें हैं खुले आसमाँ में
शायद ये उम्मीद नाम ही है
टूटने का....
कोई न कोई खड़ा रहता है
हमारे पर कुतरने को
और शायद मन ही मन
मुस्कुराता है ओ शक्स
अपनी झूठी जीत पर
पर शायद ये नहीं जानता ओ
कि कुदरत सब देख रही है
उस इंसान की चली हुई
हर चाल का जवाब मिलेगा
और उस वक़्त कोई आँसू
पोंछने वाला भी पास न होगा
संभल जाओ ऐ एहसानमंदों
लगा लो लगाम अपनी आदतों पे
वरना वक़्त की मार से
उबर न पाओगे
कुछ कहना भी चाहोगे
तो तड़प के रह जाओगे!!!
Wednesday, March 08, 2017
हाँ मुझे फ़क्र है ...
हाँ मुझे फ़क्र है
खुद के आस्तित्व पे
गुरूर है...
खुद के वज़ूद पे
घमंड है उस जननी पे
जिसने इस दुनिया में
लाने का हौंसला दिखाया
और अपने आँचल की
छाँव में रखकर...
इस ज़माने से बचाया
शुक्रिया अदा करती हूँ
उस जननी को
जिसने आंधी बनकर
मेरे आस्तित्व को बचाया
हाँ ख़ुश हूँ मैं...
कि हे जननी तूने मुझे
नारीत्व का एहसास कराया !!
खुद के आस्तित्व पे
गुरूर है...
खुद के वज़ूद पे
घमंड है उस जननी पे
जिसने इस दुनिया में
लाने का हौंसला दिखाया
और अपने आँचल की
छाँव में रखकर...
इस ज़माने से बचाया
शुक्रिया अदा करती हूँ
उस जननी को
जिसने आंधी बनकर
मेरे आस्तित्व को बचाया
हाँ ख़ुश हूँ मैं...
कि हे जननी तूने मुझे
नारीत्व का एहसास कराया !!
Thursday, March 02, 2017
ज़िन्दगी और वक़्त...
ज़िन्दगी और वक़्त
रेत जैसे ही तो हैं
जितना कोशिश करो
मुठ्ठी में बांधने की
उतनी तेज़ी से
फिसलते हैं !!!
रेत जैसे ही तो हैं
जितना कोशिश करो
मुठ्ठी में बांधने की
उतनी तेज़ी से
फिसलते हैं !!!
Subscribe to:
Posts (Atom)
