Thursday, August 14, 2014

कैसा है आज़ादी का रंग ...




आजादी का रंग 
कैसा है 
किसी को पता है 

तीन रंग में 
रंगा तिरंगा 
अशोक चक्र के साथ 

हाँ बचपन से 
यही तो  
देखा है 

पर सोंच के तो देखो 
कि  आज़ादी का 
रंग  कैसा है 

कोई रंग आया 
समझ में 
चेहरे पर ख़ुशी के साथ 

शायद नहीं 
हमें नहीं पता 
कैसा रंग है आजादी का 

क्या हम सच में 
आज़ाद हुए है 
या अब भी गुलाम हैं 

सोंच के देखो 
शायद कोई 
जवाब मिल जाए।। 




9 comments:

  1. बहुत ही खूबसूरत रंग है
    सात रंगों से बना हुआ
    कहीं दिखेगा करके
    बहुत बहुत दिनों तक
    बहुत जगह ढूंढता रहा ।

    ReplyDelete
  2. आपकी यह उत्कृष्ट प्रस्तुति कल शुक्रवार (15.08.2014) को "विजयी विश्वतिरंगा प्यारा " (चर्चा अंक-1706)" पर लिंक की गयी है, कृपया पधारें और अपने विचारों से अवगत करायें, चर्चा मंच पर आपका स्वागत है, धन्यबाद।

    ReplyDelete
  3. ऐसे ही प्रश्न उठते हैं?
    फिर प्रश्नों के उत्तर भी मिलेंगे.
    आशा रखिये.

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर रचना है !

    ReplyDelete
  5. अनुपम भावों का संगम ....
    बेहद सशक्‍त भाव ..... स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  6. बहित ही बढ़िया प्रतिभा जी


    सादर

    ReplyDelete
  7. bahut hi sunder abhivyakti

    ReplyDelete